पशुधन शुष्क क्षेत्रों में कृषि अर्थव्यवस्था का एक अभिन्न हिस्सा है और ग्रामीण लोगों के लिए आजीविका का समर्थन प्रदान करने में एक बहुमुखी भूमिका निभाता है। शुष्क क्षेत्रों में पशुधन उत्पादन के लिए प्रमुख बाधाओं में आहार और चारा संसाधनों की कमी है। चारा उत्पादन की प्रणाली प्रत्येक क्षेत्र में भिन्न-भिन्न होती है। एक आदर्श चारा उत्पादन प्रणाली वह है जिससे इकाई क्षेत्र या प्रति इकाई क्षेत्र में सुपाच्य पोषक तत्वों की अधिकतम मात्रा प्राप्त होती है या अधिकतम पशुधन उत्पादकता होता हो और पशुओं के भोजन के लिए साल भर में रसीला, स्वादिष्ट और पौष्टिक चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इस क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी सीमित है इसलिए शुष्क क्षेत्र में सीमित सिंचाई के साथ चारा उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण है।
Director, ICAR-Central Arid Zone Research Institute, Near I.T.I, Jodhpur, Jodhpur-342003
0291-2788706